फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडा कर खाते से निकाले 31 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑटो मोबाइल्स शोरूम की संचालिका के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा करके 31 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह फर्जीवाड़ा बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया और कई खातों में आरटीजीएस के जरिये धनराशि ट्रांसफर कर दी गई। पीड़िता ने डीआईजी से शिकायत करके मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआईजी को उनके कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर शोरूम संचालिका गुनवंत कौर के पुत्र ने बताया कि मेसर्स बावा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड नाम से उनका शोरूम है। उनकी मां का रेलवे रोड स्थित बैंक शाखा में खाता है। उनके बैंक खाते से 31 लाख रुपये निकलने की जानकारी बृहस्पतिवार को मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक शाखा राजपाल सिंह से जाकर मुलाकात की। तब पता चला कि यह धनराशि आरटीजीएस के जरिये पांच लोगों के खातों में ट्रांसफर हुई है। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उनकी मां के हस्ताक्षर बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और धनराशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाए। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने मामले में जांच और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें