सहारनपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। दिन और रात में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे जनता त्रस्त है। चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को सपा व्यापार सभा के जिला महामंत्री अनुज गुप्ता के बेहट रोड स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। उसमें जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा और अनुज गुप्ता ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नत्थूराम यादव और संचालन मनोज अग्रवाल ने किया। इस दौरान राजकुमार मक्कड़, हाजी गुलशेर, सुशील गुप्ता, अनुज यादव, गौरव मदान, राकेश वर्मा, हरीश वर्मा, दिनेश, विनोद वर्मा, सतपाल गौतम, सौरभ नारंग, राकेश पांचाल आदि मौजूद रहे।