फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में लगे कोविड वैक्सीन के टीके

विज्ञापन
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाती आशा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/ छुटमलपुर/ बेहट/ सरसावा / नानौता / रामपुर मनिहारान। जिले के देहात में बृहस्पतिवार को चयनित स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नागल पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण अभियान की जानकारी ली। नागल सीएचसी में टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह, डॉ. प्रीति वंदना, लता सहगल आदि मौजूद रही।
मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल के निर्देशन में टीका लगाया गया। यहां पहला टीका प्रवीण सैनी को लगाया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण कर स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी बेहट प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंडवाल ने बताया पहले दिन आंगनबाड़ियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया। इसमें डॉ. अशोक, डॉ. विकास, डॉ. उस्मान, डॉ. श्रद्धा, डॉ. बीना, डॉ. अनु बेग, डॉ. तनु, डॉ. प्रीति सैनी रहे। सरसावा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि 210 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में 156 लोगों को टीका लगाया गया।
नानौता सीएचसी में सौ के सापेक्ष नब्बे स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। रामपुर मनिहारान सीएचसी में इंचार्ज डॉ. अजीत राठी के निर्देशन में टीका लगाया गया। यहां आशा को टीका लगाने के बाद चक्कर आया तो उन्हें पर्यवेक्षण कक्ष में रखा गया। बाद में वह स्वस्थ हो गई। नानौता में प्रथम टीका स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चमन सिंह को लगाया। केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनिल पंवार, राजीव पुंडीर, फार्मेसिस्ट नरेंद्र पंवार आदि रहे। एसीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने टीकाकरण बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें