फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिलिंग दिवस 03 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नियमित साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और उम्र भी बढ़ती है। बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम के समय साइकिल चलाते हैं। कोरोना काल में साइकिल चलाने वालों की संख्या में इजाफा भी हुआ है। क्योंकि इस दौर में लोगों ने खुद को स्वस्थ रखने पर काफी ध्यान दिया है।
विज्ञापन

महानगर में ऐसे कई लोग हैं, जो दूसरों को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हैं। शिवेंद्र विहार निवासी राकेश शर्मा की उम्र 60 साल है। उनका कहना है कि वह 30 साल से नियमित साइकिल चला रहे हैं। इसके फायदे भी उन्हें देखने को मिले हैं। उनका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। गांव उसंड निवासी 70 वर्षीय मनीराम गुप्ता का कहना है कि वह 40 साल से साइकिल चला रहे हैं। रोजाना दो से तीन घंटे साइकिल चलाते हैं। इसका फायदा यह हुआ कि इस उम्र में भी उनके शरीर पूरी तरह चुस्त है। इसके साथ युवा वर्ग को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हैं। भूतेश्वर मंदिर रोड निवासी 56 वर्षीय श्रवण गुप्ता का कहना है कि वह भी कई वर्षों से साइकिल चल रहे हैं। इससे उनको नींद अच्छी आती है। खाने पचाने में भी फायदा होता है। पेपर मिल रोड निवासी बिंदर व गुरुद्वारा रोड निवासी बिंदरपाल का कहना है कि वह अपने सभी कार्य साइकिल पर ही करते हैं। कई वर्षों से साइकिल का इस्तेेमाल कर रहे हैं।
--------
नियमित साइकिल चलाने से मजबूत होता है शरीर: विशेषज्ञ
खुमरान पुल पर क्लीनिक चलाने वाले फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. अतुल गोयल का कहना है कि साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शरीर मजबूत होने के साथ नर्वस सिस्टम भी ठीक होता है। दिल्ली रोड पर क्लीनिक चलाने वाले डॉ. अंकित और जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ देवेंद्र दास प्रजापति कहना है कि हर व्यक्ति को रोजाना 30 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। जीवन भर इसके फायदे देखने को मिलेंगे और उम्र भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

----------------
साइकिल चलाने से होंगे यह फायदे
-- मोटापा कम होगा।
-- हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसे रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है।
-- अच्छी नींद आती है।
-- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
-- मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
-- नर्वस सिस्टम ठीक रहता और दिमागी रूप से शरीर का संतुलन बना रहता है।
-- कमर और घुटने के दर्द में लाभ मिलता है।
-- तेज हो है याद्दाश्त।
-- ज्यादा कैलोरी वाला भोजन आसानी से पचता है।
-- एसडीटी और कब्ज से मिलता है छुटकारा।
--------
दम तोड़ गई साइकिल ट्रैक बनाने की योजना
सहारनपुर। शहर में घंटाघर से अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल तक करीब सात वर्ष पूर्व सपा सरकार में साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू हुआ था। इसको लेकर 80 लाख रुपये भी विकास प्राधिकरण की ओर से खर्च होना दर्शाया गया था, लेकिन इसके बाद यह योजना दम तोड़ गई। आज तक साइकिल ट्रैक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें