फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 11 पदों पर 30 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 सदस्य कार्यकारिणी के 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए दावेदारों ने 30 नामांकन पत्र जमा किए। वहीं, नवगठित जागरूक अधिवक्ता मंच ने नव गठित ब्रदर्स हुड अधिवक्ता मंच के साथ मिल कर सात पदों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अक्षय मित्र वत्स व चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश शर्मा, सुनील पुंडीर, प्रणय, शहजाद अंसारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट से राजीव गुप्ता, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से राजीव शर्मा, जागरूक अधिवक्ता मंच से रमेश चंद और निर्दलीय साधु सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद पर ठाकुर विशंभर सिंह गुट से निशांत त्यागी, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से जयवीर सिंह, जागरूक अधिवक्ता मंच से फरीद अहमद सिद्दीकी ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक चौधरी, उपदेश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा, प्रीति सैनी, दीपक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर नितिन धीमान, गौरव दीक्षित, समय सिंह, सह सचिव पद के लिए ऋषि रंजन राणा, मेहर सिंह, राजकुमार वर्मा, जमाल साबरी, संदीप कुमार ने नामांकन किया।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य हेतु योगेश कुमार कांबोज, राकेश कुमार बर्मन, रोशनी व दिलीप सेठ, कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य हेतु सचिन कुमार, जूबी, सोनिया, मोहम्मद साकिब, बाबूराम और फैसल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें