फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 2800 को जारी होंगे रेड कार्ड, कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा चक्र मजबूत किया है। शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है तो अपराधी किस्म के 2800 लोगों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 20 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है तो पिछले दिनों 85 अपराधियों को जिला बदर किया गया।
विज्ञापन

मई माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। इसको लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पांच साल के रिकार्ड के आधार पर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। साथ ही उन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने पिछले पंचायत चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसके अलावा झगड़ालु प्रवृत्ति के 2800 लोगों को रेड कार्ड जारी कर चेतावनी दी जाएगी।
इसको लेकर दो दिन पहले ही सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा जनपद के थाना प्रभारियों, सीओ, एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ क्राइम मीटिंग में समीक्षा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुकदमों की पैरवी पर नजर
पुलिस की नजर मुकदमों की पैरवी पर भी है। ताकि विभिन्न अपराधों में जेल गए आरोपियों को कोर्ट से सजा मिल सके। इसी के तहत बीते 51 दिन में मजबूत पैरवी के चलते पुलिस ने 55 आरोपियों को सजा दिलाई है।
संवेदनशील इलाके किए जा रहे चिह्नित
पंचायत चुनाव और भविष्य में होने वाले त्योहारों को देखते हुए संवदेन शील इलाकों को भी चिह्नित किया जा रहा है। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पुलिस की नजर है, जहां पर पहले घटनाएं हुई हैं और जो लोग इनमें लिप्त पाए गए हैं, उनको भी मुचलका पाबंद किया जाएगा।
शराब माफियाओं पर कस रहे शिकंजा
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब माफियाओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस एक जनवरी से 20 फरवरी तक 120 ऐसे लोगों को जेल भेज चुकी है, जो शराब की तस्करी में लिप्त पाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में कहीं पर कच्ची शराब तैयार तो नहीं की जा रही है, इसको लेकर आबकारी विभाग की कई टीमें काम कर रही है। इसके अलावा मादक पदार्थों के तस्करों पर पुलिस की नजर है। पुलिस 52 दिनों में 60 से अधिक तस्करों को जेल भेज चुकी है।
पंचायत चुनाव और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है। किसी ने भी कानून का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्व, शराब माफियाओं, झगड़ालु प्रवृत्ति के लोगों की सूची तैयार की जा रही है। - डाक्टर एस चनप्पा, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें