फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के 27 हजार मतदाता 19 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट

Fri, 09 Oct 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 27 हजार से अधिक मतदाता 23 अक्तूबर को 19 केंद्रों पर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गिनती 27 अक्तूबर को मेरठ में होगी।
विज्ञापन

जिले में स्नातक के लिए 22,778 एवं शिक्षक चुनाव के लिए 4,421 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मतदान केंद्रों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही मतदान को सुचारु और शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
मतदान को सुचारु संपन्न कराने के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी सहित कुल चार कार्मिक रहेंगे। मतपेटियों को जीपीएस युक्त बंद बॉडी कंटेनर से मेरठ भेजा जाएगा। स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। आईएएस राज शेखर को स्नातक और आईएएस सुहास एलवाई को शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रेक्षक भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि ऐसे मतदाता जिन्हें पहचान पत्र जारी किए गए हैं। उन्हें अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा दस वैकल्पिक पहचान पत्रों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य व केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/पार्षदों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं जिनमें संबंधित शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र शामिल है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री अथवा डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाणपत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार भी विकल्प में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें