26यूपी गर्ल्स बटालियन ने मनाया 72वां स्थापना दिवस बनाते एनसीसी कैडेट
- फोटो : SAHARANPUR
26यूपी गर्ल्स बटालियन ने मनाया स्थापना दिवस
सहारनपुर। 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने 72वां स्थापना दिवस एनसीसी कार्यालय गुरु अर्जुन नगर में मनाया। कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मेजर शशी मेहता ने बताया कि यह स्थापना दिवस हर वर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। 26 उप्र गर्ल्स बटालियन एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नवनीत गुमाश्ता ने कैडेटों को एनसीसी के इतिहास
और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इसके साथ ही कैडेटों को अनुशासन, धैर्य और समर्पण के साथ समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रशासनिक मेजर शशी मेहता कैडेट एवं प्रत्येक पीआई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ, सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं कर्मचंद चंडी प्रसाद इंटर कोज के कैडेटों ने भाग लिया।