फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 25 बाढ राहत चौकी स्थापित: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिला अधिकारी अलोक कुमार पाण्डेय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर बचाव, राहत कार्य और निगरानी के लिए 25 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ राहत के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि संभावित बाढ़ से बचाव के लिए 25 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, लोगों के रहने का स्थान आदि की व्यवस्था रहेगी। ये चौकियां तहसील सदर के ग्राम गागलहेड़ी, झरौली, सौंधेबांस और टोडरपुर, तहसील नकुड़ में कुतुबपुर प्राथमिक स्कूल, सरसावा लखनौती सहकारी समिति कार्यालय, प्राथमिक स्कूल रानीपुर बरसी, तहसील मुख्यालय, तिघरी रामगढ़ प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला रसूलपुर में, तहसील देवबन्द में सीतलाखेड़ा, तहसील रामपुर मनिहारान में महेशपुर, तहसील बेहट में बरथा कोरसी, नुनियारी, धोलरा, कस्बागढ़, शेरपुर पेलो, हैदरपुर उर्फ इन्दुवाला, अलीपुरा (नौगांवा), जैतपुर खुर्द, कोठरी भागनल, कालूवाला जहानपुर, दक्षिण उर्फ सदपुरा, खैरी प्राथमिक पाठशाला में स्थापित की गई हैं। साथ ही सिंचाई निर्माण खण्ड के जूनियर इंजीनियरों की डयूटी मोबाइल नंबर सहित लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक बाढ़ से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर 1077 भी जारी कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार की असुविधा होने पर संबंधित व्यक्ति तत्काल इस नंबर पर सूचना दे सके। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित बाढ को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें और सम्पूर्ण जानकारी रखते हुए सभी एहतियात बरती जाए। साथ ही संबंधित ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सेक्रेट्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, लेखपालों, खंड विकास अधिकारियों का नंबर अपने पास रख लें जिससे आपसी तालमेल कर फौरी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि सभी एक्सीएन अपने अपने क्षेत्रों क्रेन की व्यवस्था भी करेंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, एडीएमई एसबी सिंह, एडीएमएफ विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, समस्त एसडीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, डीएसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें