नकुड़ (सहारनपुर)। आर्ट ऑफ लिविंग गुरु श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।
सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग के स्थानीय गुरु कृपा केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में सहारनपुर से पहुंची फैमिली ब्लड ऑफ डोनर्स की टीम की देखरेख में 40 दान दाताओं ने रक्त दान किया। शिविर में पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक आशीष शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ रोहित वालिया, भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की प्रभारी चिकित्साधिकारी नीता यादव, केएलजीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता, आर्ट ऑफ लिविंग टीचर विपिन गुप्ता, संजय सिंघल आदि ने रक्क्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त की बूंदों से किसी को नया जीवन दान दिया जा सकता है। ऐसे शिविर समय समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। रक्त दान करने वालों को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से स्मृति चिह्न एवं एफबीडी ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ वीरेंद्र शर्मा, विनीत गुप्ता, सुरेश गोयल, पूनम गुप्ता, रीना गुप्ता, सुशील वत्स, सुनीत कर्णवाल, अनुज मित्तल, रिंकू गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, नीरज शर्मा, विजय धनगर, मनोज धनगर, प्रदीप धनगर, भूपेंद्र गुप्ता, अंकित गोयल, मनीष चौधरी, प्रशांत व संजीव सहित ब्लड बैंक से जितेंद्र कुमार व वाहिद आदि मौजूद रहे।