फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में गंगोह ने सांगाठेडा को चार रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में स्व. डा. रामकृष्ण मेहता की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्वार्टर फाइनल में गंगोह ने सांगाठेड़ा को हराया। गंगोह के मेंडिस ने शानदार 82 रनों का योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज के खेल ग्राउंड में 12 दिवसीय डा. रामकृष्ण मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल शिक्षक नैन कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में गंगोह और सांगाठेड़ा की टीमों के बीच मैच खेला गया। गंगोह की टीम के कप्तान सन्नी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ऑवरों में 169 रन बनाये। इनमें मेंडिस के 30 बाल पर 82 एवं टोना के 44 रनों का योगदान रहा। सांगाठेड़ा की टीम के अक्षय ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। गंगोह की टीम में कप्तान सन्नी के अलावा ऑपनर रवि, गुफरान, संदीप चौधरी, प्रदीप, बाबर, इंतजार, पंछी आदि ने भी अपना योगदान दिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में सांगाठेड़ा की टीम मात्र चार रनों से मैच हार गई। गंगोह के तेज गेंदबाज मैंडिस ने 3 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। पंछी ने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। सांगाठेड़ा की टीम में कप्तान इंजी, टिंकू, मुबारिक, बोबी, साजेब, मन्नव्वर आदि रहे। विजयी टीम गंगोह के मेंडिस को आलराउंडर प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। कमेंट्री खेल शिक्षक नैन कुमार ने की। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और अनुशासन को अपनाकर खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य सुमन मेहता, वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण शर्मा, मनोज शर्मा, मोनिका शर्मा, सुशील सैनी, कंवरसैन, आरिफ राणा, यूनुस अली, अजीत सिंह, मोहित, सुषमा शर्मा, कनुप्रिया, नीरज कुमार, रूही मिर्जा, प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें