सेना के सम्मान में एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
सहारनपुर। पुलवामा में आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा 26 फरवरी को की गई जवाबी कार्रवाई से देश भर में खुशी की लहर है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर सेना की कार्रवाई को गौरवपूर्ण बताया। इसके बाद सेना के सम्मान में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।
जेवी जैन कॉलेज पर इकट्ठा हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संपर्क प्रमुख मोहित पंडित ने कहा कि भारतीय वायु और थल सेना ने 26 फरवरी की तड़के साढ़े तीन बजे पाकिस्तान की सीमा में 40 किलोमीटर भीतर जाकर जिस तरह से आतंकी ठिकानों को तबाह किया। एबीवीपी देश भर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बाइकों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा कॉलेज से शुरू होकर कोर्ट रोड, घंटाघर चौक आदि से होते हुए निकली। तिरंगा यात्रा में रक्षिता पंडित, शुभम सैनी, आवेश त्यागी, वंशिका पंडित, वैशालीकांत, राज चौधरी, विशु त्यागी, आदित्य शर्मा, जय, रितेश आदि शामिल रहे।