अमर शहीद जवान ज्योति मशाल यात्रा 18 मार्च से
सहारनपुर। डॉक्टर आंबेडकर स्टूडेंट यूनियन (दासू) और दलित एकता समाज समिति (डीएस-2) ‘अमर शहीद जवान ज्योति मशाल यात्रा’ निकालेंगे। यात्रा 18 मार्च को अब्दुल हमीद चौक चिलकाना रोड से शुरू होगी, जो दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। यात्रा में शामिल युवा दिल्ली में अमर शहीद जवान ज्योति स्थल पर पहुंचकर शहीदों को नमन करते हुए यात्रा का समापन करेंगे।
दासू के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह और डीएस-2 के संगठन मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना है। आगामी दिनों में दोनों संगठन स्मारकों की साफ-सफाई और पुष्प अर्पित करेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी शहीदों का सम्मान करें। उन्होंने बताया कि यात्रा वीर अब्दुल हमीद चौक चिलकाना बस अड्डे से शुरू होकर अशफाक उल्ला खान चौक चौकी सराय, घंटाघर चौक स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। इसके बाद यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। पत्रकार वार्ता के दौरान मांगेराम बर्मन, सुभाष चंद, जयप्रकाश, सागर गौतम, ताराचंद, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार प्रधान, निकुंज कुमार, सुखपाल, नरेंद्र गौतम, गुफरान मलिक, मुबारिक खान, अमन कुमार, सिमोन, वीके रमन आदि मौजूद रहे।