फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने रक्तदान करके पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहर में कुल चार ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 146 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविरों की समाप्ति तक लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने डेरा सच्चा सौदा की परंपरा के अनुसार रिबन जोड़कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। तारावती ब्लड बैंक में कुल 36 यूनिट, सिटी ब्लड बैंक में 50 यूनिट, बालाजी चैरिटेबिल ब्लड बैंक में 46 यूनिट और एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 14 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में बॉबी, डॉ. राजकुमार, भारती, सोनू, सुखदेव, राहुल, रूबी, शेर सिंह, सुलेख चंद्र, मांगेराम, अंकुर, करण सिंह, डॉ. अरविंद, संदीप फौजी, मुकेश, रोश रंगैल, मैनपाल, सुभाष, धर्मवीर, कदम सिंह, महावीर सिंह, डॉ. रविंद्र, सीमा, शशी, सुंदरी, मुस्कान, गुलशन, नीलम, रेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें