फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पास बुला लो बालाजी, चरणों से लगा लो बालाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम दिन भी धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। पुष्प वर्षा से कई जगहों पर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में शालीमार गार्डन से धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बालाजी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। महाराजा गार्डन, भगवती कॉलोनी, उत्तम विहार होते हुए बेहट रोड स्थित बालाजी धाम पहुंचकर प्रभातफेरी ने विश्राम किया। मार्ग में विवेक गुप्ता, संजय जैन, नीरज वालिया, रेखा, मनोज अग्रवाल ने प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। धनंजय शुक्ला, राकेश, रीटा आनंद, देविका ने मुझे पास बुला लो बालाजी, चरणों से लगा लो बालाजी भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले व्यक्ति, देर से जागने वाले व्यक्ति की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान दीपक सहगल, अनूप अहलुवालिया, मनोज वालिया, प्रदीप पांचाल, नवीन वालिया, सतीश शर्मा, अनिल सैनी, पंडित गोविंद प्रसाद, अमित, धर्मपाल, राजेंद्र तोमर, विवेक ओझा, राज कपूर, चंद्र प्रकाश शर्मा, बलबीर सिंह, नेतराम, शरद, मोना, रजनी, ऊषा शर्मा, रेखा वालिया, इंदू, आरती, ममता, विश्वास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें