फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची महिलाएं, शराब की बिक्री पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को नागल थाने के गांव सधारणसिर की महिलाएं थाना पहुंची। महिलाओं नेे थाने में प्रार्थनापत्र देकर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह थाने पहुंची गांव की महिलाओं अनारकली, कुसुम, बबीता, शिमला, मांगी आदि ने बताया कि गांव के हर चौराहे पर शाम ढलते ही करीब एक दर्जन लोग अवैध शराब बेचने लगते हैं। इससे गांव का माहौल खराब होता है वहीं छोटे छोटे बच्चे भी नशे की लत में पड़ रहे हैं। उनके पति सारा पैसा नशे की भेंट चढ़ा देते हैं। इससे उन्हें घर का चूल्हा चलाने में भी भरी परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं ने प्रार्थना पत्र में आठ लोगों को नामजद करते हुए जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है। यदि गांव में शराब बिक रही है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें