फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरशद मदनी ने 19 बंदियों का जमा कराया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में जुर्माना राशि न होने पर अतिरिक्त सजा काट रहे 19 बंदियों की जुर्माना राशि को जमीयत उलमा ए हिंद के सदर सैय्यद अरशद मदनी ने जमा कराया। जिसके बाद बंदियों को रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंदियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जमीयत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना सैय्यद अरशद मदनी के सहारनपुर प्रतिनिधि मौलाना सैय्यद हबीब मदनी तथा असद अजमेरी ने जिला कारागार के ऐसे 19 बंदियों का जुर्माना भरने का निर्णय लिया है, जो जुर्माना अदा नहीं कर पाने के कारण जेल में बंद हैं। इन बंदियों का कुल 110000 रुपये जुर्माना कोर्ट में जमा कराया गया। बताया कि इन बंदियों में शोभी, संदीप, पप्पू, गुड्डू, सरफराज, मेहरदीन, सगरपाल, इकराम, अमित, मुन्ना, अफजाल उर्फ रेंजो, दिलशाद, अफजाल, राजबीर, मिंटू, रिंकू उर्फ आकाश, राशिद, कुलदीप, आमिर उर्फ छोटा शामिल हैं।
जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सैय्यद अरशद मदनी की ओर से 19 बंदियों का जुर्माना जमा कराया गया है। बंदियों को रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इस मौके पर जेलर राजेश पांडेय, केके दीक्षित, हिमांशु रौतेला, सूबेदार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें