फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर कमेटी की बैठक मंत्री ने की चुनाव की तैयारियां की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्यकर्ताओं के समायोजन को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

खलासी लाइन स्थित आईटीसी गेस्ट हाऊस में जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला और महानगर कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बारे में कोर कमेटी के सदस्यों जानकारी ली। इसके साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहृवान किया। इसके अलावा 12 कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाए जाने, विकास प्राधिकरण के सदस्य सहित अनेक विभागों में समायोजन किए जाने को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि पार्षदों के मनोनयन के लिए 30 कार्यकर्ताओं की सूची छह माह पूर्व पार्टी हाईकमान को भेजी गई थी। इनमें से 12 कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में मनोनीत किया जाना है। इस दौरान सांसद कांता कर्दम, क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी मोहित बेनीवाल, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित गगनेजा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें