फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलों में चमके स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सुपर हाउस स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से लिटिल चैंप 2018-19 की खेल स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच तक के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह और संजय कपूर ने संयुक्त रूप से किया। डीआईओएस ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अजय श्रीवास्तव ने स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन का सूत्र बच्चों को बताया। प्रतियोगिता के तहत शटल रेस, जिगजैग रेस, स्कीपिंग रेस, हूलाहूप रेस, 50 मीटर रेस, हर्डल रेस, टेनिल बॉल थ्रो, स्टैंडिंग ब्रांड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो आदि स्पर्धाएं कराई गईं। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें