फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का निरीक्षण करने रणखंडी पहुंची एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को प्रेषित प्रार्थना पत्र के अनुपालन में बुधवार को एसडीएम ऋतु पुनिया ने रणखंडी गांव के नाले का निरीक्षण किया। नाला गंदगी से भरा मिलने पर उन्होंने प्रदूषण विभाग से इसकी जांच कराकर ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन

एसडीएम ऋतु पुनिया पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह के साथ दोपहर करीब एक बजे रणखंडी गांव में पहुंची। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी समेत अन्य ग्रामीणों के साथ नाले का निरीक्षण किया। उन्हें नाला गंदगी से अटा मिला। जिस पर उन्होंने प्रदूषण विभाग को प्रदूषित पानी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने का आदेश दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि रणखंडी से घलौली को जाने वाली सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग को पानी की निकासी कराने के आदेश दिए गए। बता दें कि गंदे नाले के प्रदूषित पानी ने गांव के हैंडपंपों का पानी भी दूषित कर दिया है। जिसके सेवन से ग्रामीण कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों के भीतर ही कई लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। अब भी 35-36 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ग्रामीण शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर नाले की सफाई व खुदाई कराने की मांग कर चुके हैं। विगत दिन सीडीओ ने भी नाले का निरीक्षण किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर पीड़ित लोगों की पड़ताल करके लौट गई। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। ग्रामीणों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान छोटू राणा, लाल सिंह, चंद्रपाल, विकास कुमार, पवन, सुधीर, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें