फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर डिप्टी सीटीआई के पति के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर कैश जमा कराने के लिए खड़े डिप्टी सीटीआई के पति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। जिससे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। टीटीई एकत्रित होकर स्टेशन पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे रेलवे में डिप्टी सीटीआई सुरेखा का पति अजय रेलवे टिकट विंडो पर कैश जमा कराने के लिए पहुंचा। अजय ने बताया कि जब वह टिकट विंडो पर पहुंचा उस समय महिला टिकट विंडो पूरी तरह से खाली थी। टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी उसे जानता था। जिस पर वह वहां कैश जमा कराने के लिए पहुंच गया। उसने रसीद दे दी थी। पैसे दिए जाने थे। इसी दौरान एक युवती वहां पहुंची और उससे हटने के लिए कहा। जब उसने पैसे जमा करने के लिए कहा तभी युवती के साथ मौजूद तीन चार युवकों ने उसकी गर्दन पकड़कर उसे खींच लिया और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने के लिए उसका भतीजा भारत पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। अजय के साथ मारपीट होते देख रेलवे कर्मचारी दौड़कर पहुंचे और अजय तथा भारत को बचाया। कर्मचारी आरोपियों को पकड़कर जीआरपी थाना लेकर पहुंचे।
मारपीट की सूचना मिलते ही स्टेशन पर टीटीई एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जीआरपी और आरपीएफ ने टिकट खिड़की के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। इस मामले में अभी तक किसी की ओर से भी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले में जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष आपस में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें