फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय अंतर विद्यालीय खोखो प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलास्तरीय अंतर विद्यालीय खो-खो प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई। कुल 31 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को अनेक मुकाबले कराए गए। उनकी विजेता टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।
अंडर-15 बालिकाओं में ग्लोबल एकेडमी ने मैक्सफोर्ट, दून वैली स्कूल ने सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल, सोफिया स्कूल ने सेंट मैरी एकेडमी, ग्लोबल स्कूल ने गॉडफील्ड स्कूल और एमआरएस पब्लिक स्कूल ने सेंट मैरी स्कूल को हराया। प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, सरिता प्रजापति, सोनू कुमार, नीतू सैनी, नैना कश्यप, राहुल, निशांत, पुनीत गुप्ता, राजीव, अमित कुमार, प्रवेश सैनी, नीरू त्यागी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फुटबाल में जीत पर टीम को बधाई
सहारनपुर। वाराणसी में आयोजित जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को सहारनपुर मंडल की टीम ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सहारनपुर की ओर से शुजा और भरत ने एक-एक गोल किया। जीत पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, रंजीव सैनी, धीरेंद्र राणा, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, सचिव अब्दुल अहद आदि ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें