व्यापारियों ने हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्घाजंलि
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने अमृतसर में हुए हादसे में मारे लोगों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं दस लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये दिलाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
रविवार को रेलवे रोड पर कार्यक्रम में आयोजित शोकसभा में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग और रेलवे रोड प्रभारी मुकेश सेठी ने कहा कि आयोजकों की लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से इस तरह के हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही रेलवे भी पूरी तरह से दोषी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मुख्य संरक्षक वीरेंद्र कुमार बहल और उपाध्यक्ष अनिल धारिया ने कहा कि यदि रावण का दहन दिन छिपने से पहले किया जाता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अशोक कालिया, भारत कर्णवाल, ज्ञानचंद सचदेवा, दीपक जैन, सरदार जोगेंद्र सिह ठकराल, सरदार बलवीर सिंह छाबडा, अमित माहेश्वरी, प्राणनाथ कपूर, राजेंद्र कुमार हांडा, सीके गांधी, जगमोहन खन्ना, राहुल चुग, रूचिन सिंघल, राजेंद्र सेठी, दीपक अरोड़ा, अंकित कुमार, तेजवीर सिंह, सुभाष धमीजा, संजय तिवारी, पंकज कालडा, निखिल मित्तल, श्रीकृष्ण गुप्ता, अविनाश जैन, अशोक भंडारी, कपिल बजाज आदि रहे।