फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल चाचा भतीजी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल चाचा भतीजी ने दम तोड़ा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। गत दिवस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौत हो गई जबकि मृतक के भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है। मृतक के पिता ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर मांडुवाला गांव के पास नागादेव नदी के पुल पर सोमवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच फंसकर मुजफ्फराबाद निवासी बाइक सवार फारुख, उसकी छह वर्षीय बेटी शबनूर और भाई इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के दौरान तीनों ट्राली के नीचे दब गए थे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने इन्हें ट्राली के नीचे से निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां पहले इंतजार की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर घर आए और कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक करके वापिस लौट ही रहे थे कि शबनूर ने भी बीती रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चाचा भतीजी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दो मौतों से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। उधर, फारुख को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें