फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए किए जा रहे फर्जी एनकाउंटर - बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में प्रदेश में किए जा रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाए तथा पुलिस अधिकारियों पर पदोन्नति के लिए निर्दोष लोगों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि पुलिस की तानाशाही से निर्दोष लोगों के एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। अपने निजी प्रमोशन पाने के लिए अधिकारियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। लखनऊ में हुई घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। इस घटना की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं जीएसटी से निजात पाने के लिए बसपा को मजबूत किया जाए। सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत किया जाए। पूरा चुनाव बूथ कमेटियों पर ही निर्भर होता है। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों से मुस्लिम एवं दलित के साथ सर्वसमाज के लोग प्रभावित हो रहे हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत का आधार होता है। संगठन मजबूत होगा तो आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा को जीत अवश्य हासिल होगी। बसपा शासन में ही सहारनपुर में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं।
बैठक में प्रताप सिंह, अंकित, एस आलम, मयंक कटारिया, चरण सिंह प्रजापति, मो. अरशी, करम सिंह, मोहिनी गुप्ता, जुगनू वाल्मीकि, नरेश कुमार, करतार सिंह, राजेश गुलाटी, नौशाद पार्षद, रवि आजाद, कुलदीप जाटव, दीपक कुमार, राजकुमार, अब्दुल खालिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें