नानौता (सहारनपुर)। घर से स्कूल में टीसी लेने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित भाई ने थाने पर तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है। नानौता क्षेत्र के गांव भारीदीनदारपुर निवासी ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन दो दिन पूर्व नानौता स्थित एक इंटर कालेज में घर से टीसी लेने के लिए आई थी, लेकिन युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। इसकी परिजनों द्वारा सभी जगह खोज की गई लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। इस मामले में छात्रा के भाई ने थाने पर तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है।