फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ से टोडरपुर भूकड़ी गांव में कटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी में आई बाढ़ से टोडरपुर भूकड़ी गांव में निरंतर कटाव हो रहा है। यमुना नदी के कटाव से जहां किसानों की कृषि भूमि नदी में समा रही है, वहीं नदी का रुख गांव की तरफ होने से गांव के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। यमुना नदी में पहाड़ों पर हुई वर्षा से बाढ़ आ गई है। यमुना नदी में किसानों की कृषि भूमि पूरी तरह जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

यमुना नदी का रुख गांव टोडरपुर भूकड़ी की तरफ होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी अब गांव से करीब 200 मीटर दूर रह गई है। कभी भी पानी का तेज बहाव गांव को अपनी चपेट में ले सकता है। गांव के लोग जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार को गांव की सुरक्षा के लिए लगातार मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने कुछ नहीं किया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव की सुरक्षा के लिए नदी के किनारे बांध बनवाये जाने की मांग की है तथा तुरंत गांव के बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मंाग की है।
एक माह पहले यमुना नदी में आई बाढ़ से भी इस गांव के आसपास कटाव हुआ था। उस समय प्रदेश के आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकारी अमले के साथ गांव का दौरा किया तथा नदी द्वारा किये जा रहे कटाव को देखा था। मंत्री तथा जिलाधिकारी ने कटाव रोकने के लिए गांव के बाहर रिंग रोड बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक गांव की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। गांव के प्रधान चौधरी संजय, पूर्व प्रधान जनक सिंह, जतन सिंह, कृपाल सिंह, रवि पंवार, देवी सिंह आदि की सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें