फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने कहा है कि दुर्गा पूजा, दशहरा के त्यौहारों पर पुलिस की परिक्षेत्र में समुचित व्यवस्था की जाए। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए, एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय किया जाए। अपराधों पर नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन

डीआईजी शरद सचान मंगलवार को कैंप कार्यालय पर सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराधों पर नियंत्रण के संबंध में मासिक बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिलों में घटित अपराधों पर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित किए जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों में गठित एंटी रोमियो को अधिक सक्रिय करते हुए महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखी जाए और उच्चाधिकारियों को तुुरंत अवगत कराने के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में दस महत्वपूर्ण विचाराधीन मामलों में आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी कराएं। जिससे आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाई जा सके। पैदल गश्त कराई जाए और प्रभावी कार्रवाई की जाए। रंगदारी के मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जाए। रंगदारी के मामले में कोई अन्य अपराध न हो। बैंक एवं सराफा व्यापारियों की दुकान खुलने के साथ इनके आसपास के रास्तों पर निगरानी की जाए। लूट, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाए। जेल में बंद बंदियों की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी एवं सतर्क सुरक्षा व्यवस्था की जाए। लंबित विवेचनाओं को निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें