बैंकों के विलय के खिलाफ प्रदर्शन किया
सहारनपुर। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के प्रस्तावित विलय के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों को लेकर बैंक कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे निर्णय न तो देश के हित में हैं और न ही बैंक कर्मचारियों के।
देहरादून रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया गया। पीएनबी से राजीव कुमार जैन ने कहा कि बैंकों का विलय किसी भी प्रकार से न ही देश और न ही बैंक कर्मचारियों के हित में है। एसबीआई के संजय शर्मा ने कहा कि एक ओर सरकार बैंक खोलने के लिए लाइसेंस बांट रही है और दूसरी तरफ सरकारी बैंकों का विलय कर बड़ा बैंक बनाने की बात कर रही है, जो पूर्ण रूप से अनुचित और विरोधाभासी है। उन्होंने कहा कि हम सरकार इस कार्य की घोर निंदा करते हैं और इस निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं। प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवनीत कुमार, सुशील जिंदल, बलदेव राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल कपिल, केके गुप्ता, महेंद्र सिंह, नावेद अली, अजय कर्णवाल, वीके कुमार, सतीश छाबड़ा, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, शांति स्वरूप अरोड़ा, यशपाल सिंह राठी, अतुल सिंघल, राजेश अरोड़ा, अमित जैन मौजूद रहे।