बागपत। ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का जिले में सफल संचालन हुआ। प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा में सुधार आया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के सफल संचालन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले 40-50 डिस्ट्रिक और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी से सम्मानित किया। जानकारी दी ग्रेडेट लर्निंग कार्यक्रम यानी बच्चों के सिखने के स्तर का कायाकल्प है। यह कार्यक्रम जिले के 483 प्राथमिक विद्यालयों में संचालित किया गया था। जिसमें काफी फायदा पहुंचा है। प्रदेश के 10 जिले की एक ही रैंक है, जिसमें बागपत जिला भी इसमें शामिल है। वहीं मंडल में प्रथम स्थान है।