फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा बजरंग दल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के विवाद को हवाला कारोबार से जोड़कर इस पर जमकर राजनीति की जा रही है। शुक्रवार को हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में दोनों नेताओं पर देश विरोधी कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया तो बजरंग दल ने साफ कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

डाक बंगले पर हुई हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति व बजरंग दल की संयुक्त बैठक में दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य व सांसद बदरुद्दीन अजमल व पूर्व विधायक माविया अली के हवाला कारोबार से जुड़ा होने पर चिंता व्यक्त की गई। संघर्ष समिति के संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि मौलाना बदरुद्दीन अजमल व माविया अली के बीच विदेश में हवाला के रुपयों के लेनदेन के समाचार प्रकाशित होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि देवबंद में बड़े पैमाने पर हवाला के जरिए पैसा आ रहा है। आरोप लगाया कि हमेशा देश विरोधी बयानबाजी करने वाले पूर्व विधायक माविया अली हवाला के इस कारोबार की जड़ों को देवबंद में मजबूत कर रहे हैं। जबकि बदरुद्दीन अजमल बांग्लादेशियों को अवैध तरीके से देवबंद लाने का काम कर रहे हैं और माविया अली उनके सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल व संघर्ष समिति इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर परविंद्र चौधरी, शिवकुमार राणा, अमित चौधरी, सुशील, राजकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें