फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की लागत से अध्याना में बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए दस करोड़ की लागत से नकुड़ ब्लॉक के गांव अध्याना में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा। खेलों इंडिया योजना के तहत स्टेडियम के लिए सात हेक्टेयर भूमि का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा चुका है। प्रशासन को बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए काफी समय से जनपद में बड़ा स्टेडियम बनाए जाने की मांग चल रही थी। खेलो इंडिया योजना के तहत शासन ने प्रत्येक ब्लॉक में स्टेडियम और मिनी खेल मैदान बनाए जाने के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नकुड़ ब्लॉक के गांव अध्याना में ही जिला युवा कल्याण को भूमि मिल सकी। यहां सात हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम बनाया जाएगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण में दस करोड़ रुपये का खर्चा आएगा, जिस पूरा प्लान तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से भी स्टेडियम बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है, लेकिन बजट न मिलने की वजह से अभी कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। हाल ही में बजट देने के लिए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
-------------------------------------
इन सुविधाओं से होगा लैस
सहारनपुर। खेलो इंडिया योजना की विषयवस्तु को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी स्टेडियम, फुटबाल स्टेडियम, क्रिकेट के लिए पिच, कुश्ती और कबड्डी सहित सभी तरह के खेलों के आयोजन की व्यवस्था होगी। खिलाड़ियों के रुकने, खाने-पीने और नहाने की व्यवस्था की जाएगी। यह स्टेडियम वाई फाई सुविधा से भी लैस होगा।
विज्ञापन

-------------------------------------
डा. भीमराव आंबेडकर अलावा नहीं था कोई दूसरा स्टेडियम
सहारनपुर। जनपद में अभी तक डा. भीमराव आंबेडकर के अलावा कोई दूसरा स्टेडियम नहीं है। शहर में स्थित भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ही खेलकूद प्रतियोगिताएं और खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। अध्याना में स्टेडियम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
--------------------------------------
खेलों इंडिया योजना के तहत नकुड़ ब्लॉक के गांव अध्याना में अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए सात हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसके हरी झंडी मिल गई। इस स्टेडियम के निर्माण में दस करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। बजट मिलते ही स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

--ब्रजपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें