फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती देख लोग खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर से अतिक्रमण हटने का असर दिखने लगा है। जिन सड़कों पर चलना बेहद मुश्किल था वह चौड़ी नजर आने लगी हैं। भले ही अभी पूरे नगर से अतिक्रमण नहीं हटा, लेकिन प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर में तहसील चौक और देवबंद-सांपला रोड से एसडीएम ऋतु पूनिया ने दो दिन अभियान चलाकर लंबे अरसे से जमे अतिक्रमण को साफ करा दिया है। बाकी स्थानों से अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी नगरपालिका को सौंपी गई है। इस कड़ी में शुक्रवार को नगरपालिका ने नगर भर में मुनादी कराकर तुरंत अतिक्रमण को साफ करने की चेतावनी दी है। पालिका कर्मियों ने कहा कि अभियान के दौरान कहीं भी अतिक्रमण मिला तो वहां का सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही जुर्माना कानूनी वसूलकर कार्रवाई की जाएगी। जिसे देखते हुए भायला रोड, रेलवे रोड, मजनूवाला रोड, नेचलगढ़, शास्त्री चौक, रणखंडी रोड आदि स्थानों के लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। वहीं, एसडीएम ऋतु पूनिया ने शुक्रवार को उन स्थानों का जायजा लिया जहां से उन्होंने स्वयं अतिक्रमण हटवाया था। सांपला रोड और खंड विकास कार्यालय के बाहर कुछ जगहों पर अतिक्रमण दिखाई पड़ने पर उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों को फटकार लगाई। एसडीएम के निरीक्षण के चलते सड़कों किनारे खड़े फल रेहड़ी वाले भी इधर-उधर दौड़ते नजर आए। तहसील ढाल स्थित पुरानी सब्जी मंडी व कोतवाली के बाहर से भी अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम ने तहसील के बाहर दुकान चलाने वालों को चेतावनी दी कि वे अपनी दुकान के बाहर बाइकें न खड़ी होने दें, क्योंकि इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत पैदा होती है। वहीं, एसडीएम के खौफ के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गए हैं।
दोबारा अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्रवाई
पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट में है। लोगों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिन स्थानों पर ज्यादा अतिक्रमण था वहां नगरपालिका की टीमें लगाकर अतिक्रमण हटवा दिया गया है। अतिक्रमणमुक्त किए गए स्थानों पर यदि दोबारा से अतिक्रमण मिला तो उन्हें एंटी भूमाफिया बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋतु पूनिया, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें