फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात में जमकर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव बारात में जमकर नाचे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री शिव शक्ति महादेव मंदिर और श्री बालाजी परिवार मंडल के तत्वावधान में चल रहे श्रावण मास महोत्सव में शुक्रवार को धूमधाम से बैंडबाजों संग भगवान शिव की बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर नृत्य किया और शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित मंदिर से शिव बारात का शुभारंभ किया गया, जो शाकंभरी विहार कॉलोनी, उत्तर विहार, श्री बालाजी धाम होते हुए सैनी धर्मशाला पहुुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने शिव बारात का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात बारात कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया गया। बारात में बैंडबाजों की धुनों पर भूत-प्रेतों की टोलियां और श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा व्यास आचार्य विजयकांत भारद्वाज को पटका पहनाकर सम्मानित किया। पंडित अमित शर्मा, तरुण पंडित, सौरभ गोयल, देव शर्मा, दिव्यांश शर्मा, शिखा शर्मा, दीपा शर्मा, ममता वर्मा, सरोज कश्यप, शंकुतला, नीलू, अन्नू, सुशीला, शिवानी, गीता, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें