फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों और अस्पताल में अव्यवस्था पर नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम मिलने तथा भवनों के रखरखाव में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। सरकारी अस्पताल हरोड़ा में भी अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले गांव सड़क दूधली स्थित उच्चीकृत किए जा रहे स्कूल के निर्माणाधीन भवन को देखने पहुंचे। मौके पर मिले निर्माण प्रखंड के अभियंता ने दो महीने में भवन तैयार करने की बात कही। सड़क दूधली के ही प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षा पांच में पंजीकृत 39 बच्चों के सापेक्ष मात्र नौ बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्य बंद मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उपस्थित अधिकारियों को अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने और तीन माह में भवन हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। गांव कैलाशपुर में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ में पंजीकृत 43 बच्चों के सापेक्ष 14 बच्चे उपस्थित मिले। गांव हरोड़ा अहतमाल में मल्टी सेक्टोरियल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबंधक जल निगम सहारनपुर के उपस्थित अभियंतागण को निर्देषित किया गया कि उपरोक्त परियोजना के कार्य को नियत समयावधि में पूर्ण कराए। हरोड़ा में संचालित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें दवाई स्टोर में दवाईयों के रख-रखाव, सफाई व्यवस्था एवं दंत चिकित्सक कक्ष में फर्नीचर की संतोषजनक स्थिति न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें