गंगोह (सहारनपुर)। शुक्रवार को भी गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। अनेक स्थानों पर पूजा-अर्चना उपरांत भंडारे आयोजित हुए। विधायक प्रदीप चौधरी ने भी विभिन्न मंदिरों में जाकर पुजारियों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी ने काली मंदिर पीठ बाजार के पुजारी सूर्यकांत शर्मा के अलावा अन्य कई मंदिरों में पुजारियों को शाल एवं नारियल भेंट कर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ मुकेश राणा, विनोद शर्मा, डा. अमित गर्ग, शशीकांत शर्मा, सतीश गोयल, राजेश काका, गगन गर्ग, गौरव शर्मा, अर्जुन, श्यामसिंह पंवार आदि रहे। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव पूनम शर्मा एवं प्रधानाचार्य जया कंडवाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सनातन धर्म सभा एवं वैष्णो देवी धाम पर भी धार्मिक आयोजन किए गए। दोपहर तक मंदिरों में गुरु दर्शन को भारी भीड़ लगी रही। शांतिकुंज हरिद्वार के साधकों ने सूर्या आवास कालोनी स्थित शक्ति धाम में कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन से किया। पूजन कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने संपन्न कराया। इसके उपरांत आयोजित यज्ञ का संचालन डा. राजपाल ने किया। उन्होंने गुरु भक्ति के लिए एकलव्य, कर्ण, अर्जुन आदि का उदाहरण देते हुए गुरु एवं शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला। सुनील शर्मा, श्रवण शर्मा, ऋषिपाल, डा. गुरुदेश, बिरमपाल, नाथीराम, सुभाष शर्मा, मोनिका, बबली, रूपा, बृजपाल, अखिलेश, मेघगोपाल आदि शामिल रहे। इनके अलावा ढलावली, चाऊपुरा, दूधला, मछरौली, मंहगी, पखनपुर आदि गांवों में भी गुरू पर्व मनाया गया।