फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। शुगर मिल फाटक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को लोगों ने शुगर मिल फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। वह भगवा रंग के कपड़े पहने हुए है और उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी तलाशी भी ली, लेकिन उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हो सका। पुलिस को अंदेशा है कि मृतक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें