फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी धाम का सातवां वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। माता वैष्णो देवी धाम गुफा वाले मंदिर का दो दिवसीय सातवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। बुधवार रात आयोजित मां भगवती के जागरण में गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

श्री महाबीर संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण के शुभारंभ से पूर्व ओम प्रकाश नारंग, अशोक ठकराल, मनोज नामदेव, संजय पाहवा, विजयपाल माहेश्वरी, दीशू नामदेव, अरविंदपाल कपूर, बिजेंद्र गर्ग, महेंद्र शर्मा, प्रदीप गोयल और राकेश सिंघल ने पूजन संपन्न कराया। माता ज्वाला देवी से लाई गई दिव्य ज्योति से मां भगवती जागरण के लिए मुख्य ज्योति श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा एवं सभासद आशू गर्ग ने प्रज्ज्वलित कराई। इसके बाद पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक एवं भाजपा नेता श्याम सिंह पंवार ने विधिवत जागरण का शुभारंभ किया। यमुनानगर के मोहित शुक्ला, मुंबई की कविता गोदियाल और सहारनपुर की रेणु शर्मा ने दुर्गा है मेरी मां, अंबे है मेरी मां, मां तेरा सच्चा दरबार, मां तेरे भक्तों ने सजा दिया दरबार आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। ऋषिकेष के पवन गोदियाल ने मनमोहक झांकियां लगाई। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति सागर में डुबकियां लगाते रहे। भव्य दरबार में माता के नौ स्वरूपों के साक्षात दर्शन, अशोक वाटिका एवं फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। मंच संचालन मंडल सचिव शंकर पाहवा ने किया। अजायब सिंह, राकेश गोयल, राजीव पाहवा, नरेश राजपाल, दीपक शम्मी, शंकर पाहवा, सुशील पाहूजा, राहुल राजपाल, योगेश सरदाना, नीरज ललित, संजय कथूरिया, चेतन अरोड़ा, दिपांशु चुग, नंदकिशोर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें