फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन पर खर्च करना वाजिब, उनको जकात देना जायज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन पर खर्च करना वाजिब, उनको जकात देना जायज नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम कारी सैय्यद इसहाक गोरा ने हेल्प लाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया।
-------------------
सवाल- मूलरूप से दिल्ली निवासी मुमताज ने पूछा कि वह अब गुजरात में रहती हैं। उनके सात बच्चे हैं। हर वर्ष अपने माता-पिता को फितराना भेजती हैं। माता-पिता का खर्च भी वह ही बर्दाश्त करती हैं। शरीयत के अनुसार क्या वह अपने माता-पिता को जकात और सदका-ए-फितर दे सकती हैं।
विज्ञापन

जवाब- शरीयत के मुताबिक जिस पर खर्च करना वाजिब हो, जैसे माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, बेटा-बेटी, पत्नी आदि को जकात या सदका-ए फितर देना जायज नहीं है।

सवाल- नकुड़ निवासी साद अहमद ने पूछा कि रमजान के आखिरी दस दिनों में शब-ए-कदर कौन-कौन सी रातें होती हैं। इस्लाम में इन रातों की क्या फजीलत है। हमें यह रातें कैसे गुजारनी चाहिए?
विज्ञापन

जवाब- शब-ए-कदर रमजान में आने वाली बड़ी मुबारक राते हैं। 21, 23, 25, 27 व 29वीं शब में पूरी रात अल्लाह की इबादत में गुजार कर अपने गुनाहों की तलाफी करनी चाहिए। शब--ए कदर में सच्चे मन से तौबा करने वालों के गुनाहों को अल्लाह माफ फरमाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें