फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह ने कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद न होने की स्थिति में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वह सोमवार को सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गोष्ठी में संगठन के जनपदीय चुनाव कराने पर विचार किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए संगठन को बड़े और कड़े कदम उठाने होंगे। टेंशनलाल ने नई कार्यकारिणी के गठन करने का सुझाव दिया। प्रदीप धारीवाल ने संगठन चुनाव को इसी माह कराने के लिए सुझाव दिया, जिससे कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ जल्द से जल्द आवाज उठाई जा सके। सीताराम ने अधिकारियों से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। गोष्ठी को राममेहर जयंत, नाथीराम, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, भूषण कुमार, नरेश कुमार आर्या, ब्रह्मपाल, सुरेशपाल, सुलेखचंद आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें