फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्रणाज्यीय सीमाएं सील, कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय सीमाएं सील, कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान
विज्ञापन

सहारनपुर। कैराना लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार शाम से हरियाणा से जुड़ी अंतर्राज्यीय और जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। जिले की नकुड़ और गंगोह विधानसभा में 424 मतदान केंद्रों के 764 बूथों पर 690978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने देर शाम दावा किया कि मतदान के लिए तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे मतदान होगा। चुनाव प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। एसएसपी ने बताया कि संदिग्धों की धरपकड़ को लेकर रात भर पुलिस कार्रवाई चलेगी।
विधानसभा मतदान केन्द्र मतदेय स्थल
नकुड़ 221 372
गंगोह 203 392

किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा पुरुष मतदाता, महिला कुल मतदाता
नकुड़ 176522, 155077, 331606
गंगोह 192804, 166556, 359372

10 स्थानों पर लगाए गए बैरियर
टाबर कच्चा पुल मार्ग बैरियर, कुंडा रोड बैरियर, दौलतपुर घाट रोड, शाहजहांपुर चैक पोस्ट, जंधेडा फाटक, नन्हेड़ा-चरथावल मार्ग, जडौदा पांडा बैरियर, तीतरो जलालाबाद मार्ग, खंडलाना चौसाना मार्ग, तीतरो-कच्ची गढ़ी मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दिव्यांगों को 58 स्थानों पर व्हील चेयर
नकुड़ और गंगोह विधानसभा में 666 दिव्यांग मतदाता 244 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए दोनों स्थानों पर 58 सेंटर बनाए गए है, जहां पर दिव्यांगों को मतदान के लिए व्हील चेेयर उपलब्ध कराई जाएगी।

यह रहेगा पुलिस बल
नकुड़ और गंगोह विधानसभा चुनाव के लिए पैरा मिलिट्री की 25 कंपनी और पीएसी की चार कंपनी मौजूद रहेगी। इसके अलावा पांच अपर पुलिस अधीक्षक, छह पुलिस क्षेत्राधिकारी, 249 दारोगा, 126 हेड कांस्टेबल, 1258 कांस्टेबल और 1569 होमगार्ड की ड्यूटी रहेगी। जिले को छह जोन में बांटने के साथ 53 सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बेखौफ होकर मतदान करने की अपील
जिलाधिकारी पीके पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने मतदाताओं से बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। जो भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें