फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छठे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी
विज्ञापन

अंबेहटा। बिड़वी चीनी मिल पर चल रहा किसानों का धरना और क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। जिला गन्ना अधिकारी और मिल के प्रबंधक ने बुधवार को किसानों के बीच पहुंचकर अगस्त में रिपेयरिंग कार्य शुरू कराने की बात कही। मगर किसान नहीं माने। इस कारण वार्ता बेनतीजा रही। धरने के छठे दिन भी किसान मजबूती के साथ मिल गेट पर चल रहे धरने में डटे रहे।
छठे दिन जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी किसानों के बीच पहुंचे तथा उनकी समस्या सुनी। इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी ने मिल के जीएम जेएम गुप्ता को किसानों के बीच बुलाया तथा रिपेयरिंग कार्य शुरू कराने की बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने अगस्त माह में रिपेयरिंग कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराने की बात कहकर किसानों को शांत करना चाहा। लेकिन किसान शांत नहीं हुए। किसानों ने रिपेयरिंग कार्य शुरू होने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही। इसके चलते किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इस दौरान अमर सिंह प्रधान ने कहा कि सरकार और मिल प्रबंधन किसानों के धैर्य की परीक्षा न लें। किसान अपने हकों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर अनूप सिंह, शिवचरण, शादीराम, ओमपाल, सुनील आदि किसान बैठे। धरने पर बैठने वालों में चौधरी कृष्णकांत, बिजेंद्र प्रधान, प्रवीण बांदूखेडी, अतुल फंदपुरी, ओमकार, राज्जा, रमेश चौधरी, कटार सिंह, युसुफ, सुधीर कुमार, धर्मपाल सैनी, लाखन सिंह, रूपराम, चरण सिंह, अरूण राणा आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें