फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया श्रीबालाजी धाम का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम का स्थापना दिवस बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। संकटमोचन यज्ञ उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। रात्रि में श्री बालाजी महाराज का गुणगान एवं सुंदर कांड का पाठ होगा।
विज्ञापन

श्री बाला जी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में संकटमोचन यज्ञ से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में पुरोहित पंडित रोहित शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया, जबकि सपत्नीक समिति अध्यक्ष एवं धाम के महंत पंडित सुशील शर्मा सहित भक्तों ने आहुतियां देकर श्री बालाजी महाराज से जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में श्री बालाजी महाराज का गुणगान एवं सुंदर कांड का पाठ होगा। कश्यप कुमार फौजी, बलवंत मलिक, प्रदीप गोयल, बिजेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा, पवन गर्ग, सुनील अग्रवाल, अनुज सिंघल, योगेश सिंघल, मुकेश गर्ग, गोपाल कौशल, मुकेश गोयल, जय सिंह, आदेश नामदेव, विवेक, राजेश गोयल, अवनीश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें