बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कस्बे के व्यापारियों ने बुग्गावाला चौक स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर इकट्ठा होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया तथा एक दूसरे को फल और मिठाइयां खिलाई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बिहारीगढ़ अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि 21 वर्ष पहले आज ही के दिन 14 मई 1999 को गंगा के तट पर हरिद्वार में स्व. नेकीराम गर्ग ने जिस संगठन की स्थापना की थी वह आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है। प्रत्येक जिले में संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के लिये एकजुट होकर काम कर रहे हैं। नमन खुराना ने कहा कि 21 मई को लखनऊ में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में युवा व्यापार मंडल के सदस्य और पदाधिकारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। मुख्य रूप से अनवेष कांबोज, अरविन्द राठौर, प्रीतम सैनी, लवली आहूजा, मधुसूदन कांबोज, राजकुमार बत्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रवेश काम्बोज, अक्षय सैनी, अश्वनी कांबोज, अनिल राठौर, संजय सैनी, शुभम कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।