फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं को बहन जी के आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव का रणक्षेत्र सज चुका है। प्रत्याशी एक दूसरे को मात देने के लिए मैदान में कूद गए हैं, मगर गठबंधन में अहम किरदार निभाने वाली बसपा के नेता अभी चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाए हैं। दरअसल उप चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान की तरफ से नेताओं को कोई आदेश नहीं मिला है। नेताओं का कहना है कि बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन है। बहन जी का आदेश मिलते ही पूरा संगठन गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए दिन-रात एक कर देगा।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भाजपा से पूर्व मंत्री हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन का चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। रालोद के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। गठबंधन में शामिल बसपा जिले की दोनों विधानसभाओं गंगोह और नकुड़ में अभी अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाई है। एक पार्टी नेता का कहना है कि बसपा अनुशासित संगठन है। चुनाव को लेकर हाईकमान की तरफ से अभी कोई आदेश नहीं मिला है। बूथ स्तर तक बसपा का संगठन है। बहन जी का इशारा मिलते ही गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में बसपा कार्यकर्ता गांव-गांव में सक्रिय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें