कैराना चुनाव में जीत का परचम लहराएगा गठबंधन प्रत्याशी
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के प्रचार में जुटने के निर्देश दिए।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से त्रस्त है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। मिल मालिकों के साथ सांठगांठ के चलते किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में जनता गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुका है। चौधरी रापाल सिंह, चंद्रशेखर यादव और जसवीर वाल्मीकि ने कहा कि सपा हाईकमान के निर्देशानुसार गठबंधन के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाएंगे। पुष्पेंद्र चौधरी, नीरपाल सिंह, आकाश, अब्दुल गफ्फूर, प्रवीण बांदूखेड़ी, मोहम्मद आजम शाह, राव वजाहत, जबर सिंह, मनीष अरोड़ा, उमंग जैन, सहदेव गुर्जर, उस्मान मुखिया, सुदेश गुर्जर, पंकज उमरी, नितिन यादव, महजबी खान आदि मौजूद रहे।