बेहट (सहारनपुर)। रायेपुर गांव की नूर बस्ती में सोमवार की दोपहर में एक छप्पर के मकान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, तब तक सब कुछ जल चुका था। आग की लपटों से भैंसा भी झुलस गया। आग से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायेपुर गांव की नूरबस्ती में दोपहर करीब 12 बजे सईद पुत्र मकसूद के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग धधक उठी। जब तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, तब तक छप्पर और उसमें रखा सामान जल गया था। छप्पर की बराबर में बंधा भैंसा भी आग की लपटे लगने से झुलस गया थ। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई।