फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी विनय रतन पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगभग एक साल से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी विनय रतन की कुर्की की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन

सहारनपुर में 5 मई को हुए शब्बीरपुर कांड के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने 9 मई को प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हिंसा हुई। 15 बाइकें एवं कार फूंक दी गईं। बस भी जला दी गई। इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन तथा जिलाध्यक्ष कमल वालिया समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
चारों के फरार होने के चलते इन पर 12-12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। बाद में चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया। जबकि कमल वालिया एवं मंजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन विनय रतन की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ऐसा नहीं है कि विनय रतन पुलिस के सामने न आया हो। लेकिन जिस समय विनय रतन पुलिस के सामने आया, उस समय पुलिस की हिम्मत उसे गिरफ्तार करने की नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने अब विनय रतन को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी कराने के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। साथ ही पुलिस की टीम विनय रतन की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के सामने रहा, नहीं कर सकी गिरफ्तार
दिल्ली में भीम आर्मी एवं अन्य दलित संगठनों द्वारा शब्बीरपुर कांड के विरोध में किए गए प्रदर्शन में विनय रतन खुलेआम घूमता रहा। लेकिन इतनी भीड़ में पुलिस विनय रतन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
दिल्ली में ही नहीं विनय रतन जनवरी में सहारनपुर की कांशीराम कालोनी के पास मैदान में हुई भीम आर्मी की रैली में न सिर्फ मंच पर था, बल्कि एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने बेखौफ होकर घूमता रहा। लेकिन पुलिस किसी बवाल के डर से उसे गिरफ्तार करने से कतराती रही।
विनय रतन की होगी कुर्की
काफी समय से फरार चल रहे विनय रतन को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसकी कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें