फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र में दो दिन से बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर क्षेत्र में दो दिन से बत्ती गुल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर क्षेत्र में दो दिन से बत्ती गुल है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत चालित इकाइयां भी ठप हो गई हैं। वहीं पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोगों ने विद्युत सप्लाई त्वरित सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि देहात क्षेत्र में को 18 घंटे विद्युत सप्लाई के दावे किए गए हैं। विद्युत हेल्पलाइन भी लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी। लेकिन क्षेत्रवासियों को वहां से भी उम्मीद नजर नहीं आ रही। घाड़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सिर्फ विद्युत पर निर्भर करती है। क्षेत्र के गांव रायेपुर, जाटोवाला, खुशहालपुर, शाहपुर गाडा, शेरपुर पेलो, मिर्जापुर पोल, कासमपुर, पाडली, सिकंदरपुर, नौशेरा सहित अन्य गांवों में विद्युत सप्लाई न होने के कारण लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। रात में गर्मी के कारण पंखे कूलर आदि न चल पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों डॉ. मोहम्मद हुसैन, सुलेमान मलिक, मेहताब अली, आसिफ अली, सेफ अली, डॉ. अताउल्ला केसर अराफात, रहमान कुरैशी, मुदस्सिर मलिक, साहबान अली, बबलू कुमार, पवन कुमार, सिकंदर शाहबाज, अनिल कुमार शरद कुमार, मोनू सिंह आदि ने विद्युत सप्लाई जल्दी सुचारु करने की मांग की। उधर, विद्युत निगम के जेई अभय सिंह ने कहा विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हो रही है। उसे ठीक किया जा रहा है। जल्दी सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें