फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-लॉटरी में दुकानों का आवंटन न होने पर हुआ जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ई-लॉटरी के जरिए ऑनलाइन दुकानों का आवंटन होने की प्रक्रिया न हो पाने के चलते बृहस्पतिवार की रात को जमकर हंगामा हुआ। पोर्टल न चल पाने के कारण आवंटन की प्रक्रिया नहीं हो सकी। हंगामा कर रहे ठेकेदारों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

शराब की दुकानों के लिए विकास भवन में रात 9 बजे से अधिकारी पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। ठेकेदार भी दुकानों का आवंटन लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन रात तक पोर्टल नहीं खुला तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद तकनीकी कारणों के चलते ई-लॉटरी प्रक्रिया नहीं हो सकी। इससे ठेकेदार भड़क उठे। बताया जा रहा है कि कुछ ठेकेदार इस मामले को लेकर आपस में ही भिड़ गए। जिस पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी और लोगों को तितर-बितर किया। आबकारी विभाग के उपायुक्त राकेश कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि कहीं भी ई-लॉटरी से आवंटन नहीं हो सका है। शासन से दोबारा लॉटरी के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें